क्राइम

अज्ञात महिला के नग्न अवस्था के शव को पोस्टमार्टम हेतु भोपाल हमीदिया हॉस्पिटल भेजा

रेस्क्यू के दौरान अज्ञात महिला का शव मिलने का मामला
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम अनघोरा में सोमवार को नहाते समय मनोज राय उम्र 35 वर्ष डूब गया जिसकी 4 दिन से होमगार्ड रेस्क्यू कर रही है । रेस्क्यू के दौरान होमगार्ड को तीसरे दिन बुधवार को 20-22 वर्षीय एक अज्ञात महिला का नग्न अवस्था मे शव मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल उदयपुरा भेजा। वहां से शव को पोस्टमार्टम हेतु भोपाल हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।
महिला के शव में चाकुओ के बार और गले मे धारदार हथियार से प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है महिला के सिर पर तेजाब डालकर साक्ष्य मिटाने जैसा प्रतीत होता है । वही पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के लिए अलग अलग थानों में सूचना भेज दी है । होमगार्ड के जबान अभी भी मनोज राय को रेस्क्यू कर खोज रहे है । वही परिजन नर्मदा घाट पर बैठकर मनोज राय के शव मिलने का इंतजार कर रहे है । एक दर्जन होमगार्ड रेस्क्यू में लगी हुई है ।

Related Articles

Back to top button