टावर पर चढ़ा युवक, दो घण्टे चला हाईप्रौफाईल ड्राम, बमुश्किल उतारा नीचे
पुलिस एव जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर, पार्टनर ने बेचा दिया था ट्रक ओर नही दिये पैसे
रिपोर्टर : कौशल शाक्या
रायसेन । मंगलवार की देर शाम रायसेन नगर के बीएसएनएल ऑफिस के टावर पर चढ़ा एक व्यक्ति दो ढाई घंटे तक चलता रहा हाईप्रौफाईल ड्राम, सैकड़ों की संख्या में लोग देखते रहे हाईप्रौफाईल ड्रामा, पुलिस एव जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर ।
रायसेन नगर के बीएसएनएल ऑफिस के टावर पर प्रदीप यादव नामक एक व्यक्ति चढ़ गया जिसे वहां से निकल रहे लोगों ने देखकर आबाज लगाकर नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह व्यक्ति टावर से नीचे नही उतरा, पुलिस को सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीएम एलके खरे, एसडीओपी आदिति भावसार, थाना प्रभारी आशीष सप्रे मौके पर पहुँच गये और वाहन मे लगे माईक सेट से उक्त व्यक्ति को नीचे उतारने और हर सम्भव मदद की बात करने लगे लेकिन टावर पर चढ़े प्रदीप यादव बिलकुल ही नीचे उतरने राजी नही हुआ।
टावर पर चढ़े प्रदीप यादव की बेटी ओर पत्नी ने भी मोबाइल से माईक सेट से नीचे उतरने का काफी अनुरोध किया लेकिन प्रदीप यादव टावर से नीचे नही उतरा।
यह घटनाक्रम लभभग दो ढाई घंटे तक चलता रहा लेकिन प्रदीप यादव टावर से नीचे नही उतरा। रायसेन जिले के बरेली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू टावर के ऊपर चढ़े और प्रदीप यादव से बात करते करते उसकी घर बात पर राजी होते रहे ओर बातों में लगाकर प्रदीप यादव को टावर से नीचे उतारने में कामयाब रहे ।
यहॉ यह बता दें की प्रदीप यादव व एक अन्य व्यक्ति ने दस पहिए का एक ट्रक लगभग दो वर्ष पूर्व पार्टनरशिप में खरीदा था जिसे प्रदीप यादव के अन्य पार्टनर ने बैच दिया ओर प्रदीप यादव को उसके हिस्से के पैसे वापिस नही किये जिसे लेकर प्रदीप यादव परेशान चल रहा था ओर न्याय के लिए दर दर भटक रहा था। फिलहाल पुलिस ने प्रदीप यादव को थाने में बैठा लिया है। और परिजनों को मंडीदीप से रायसेन बुला लिया हैं।




