क्राइम

श्रीराम कथा कलश यात्रा में आभूषण, मोबाइल चोरी करने वाले 3 चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह टीआई विजय राजपूत के नेतृत्व में पकड़े गए बाहर के दो चोर जोकि बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी की कलश यात्रा में कुछ लोगों द्वारा की गई थी चोरी। दमोह पुलिस के चडे हथे कोतवाली दमोह पुलिस द्वारा श्री बागेश्वर धाम कलश यात्रा एवं श्री राम कथा दौरान चोरी गये आभूषण एवं मोबाइल आरोपियों से जब्त किये गये।
घटना : श्री बागेश्वर धाम कलश यात्रा एवं श्री राम कथा के दौरान चोरी गये जेबरात एवं मोबाइल की तलाश पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया था जो अति पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पृथक से टीम गठित कर चोरी गये मशरूका एवं सक्रिय चोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। जो दिनांक 30 दिसम्बर 2022 को थाना प्रभारी विजय राजपूत एवं टीम के द्वारा आरोपीगण 1. दीपक पिता कमल मोगिया आदिवासी उम्र 22 साल, 2. धरम पिता बाबू मोगिया आदिवासी उम्र 19 साल, 3. छारी पिता बाबूराम मोगिया आदिवासी उम्र 20 साल सभी निवासी ग्राम सलवन थाना गुलाबगंज जिला विदिशा के कब्जे से बागेश्वर धाम कलश यात्रा एवं श्री राम कथा दौरान चोरी गये दो सोने की माला कीमती करीब 33000/- रूपये, 14 एंड्रोयड मोबाइल कीमती करीब 169000/- रूपये मामले में जब्त किये है। पूछताछ पर अभियुक्त के द्वारा कलश यात्रा एवं श्रीराम कथा दौरान अलग- अलग स्थानो से एक साथ घुसकर भीड से मोबाइल चुराना बताया।
मशरूका:- 1. दो सोने की माला कीमती करीब 33000/- रूपये,

  1. एंड्रोयड मोबाइल 14 कीमती करीब 169000/- रूपये
    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विजय राजपूत, उपनिरी रोहित द्विवेदी, सउनि गोविंद सिंह, सउनि प्रेमसिंह, प्रधान आरक्षक अनिल, आरक्षक नवीन, आरक्षक देवेन्द्र ठाकुर, आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक ओमप्रकाश रैकवार, आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक आकाश, महिला आरक्षक संगीत, महिला आरक्षक साजली, महिला आरक्षक सोनाली की सराहनीय भूमिका रही।
    टीआई विजय राजपूत का कहना है कि आगे भी ऐसी कार्यवाही करते रहेंगे क्योंकि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी की श्रीराम कथा 9 दिन तक चलना है निरंतर और ऐसे चोरों पर अंकुश जरूर लगाएंगे जिसमें हमारी सारी टीम लगी हुई है की कथा में कोई भी ऐसी अनहोनी घटना ना हो।

Related Articles

Back to top button