मध्य प्रदेश

आगामी पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्यप्रदेश शासन प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी ने हिन्दू नव वर्ष के साथ नव रात्रि पर्व सहित अन्य पर्वो को देखते हुए नगर में सुख शान्ति पूर्वक पर्व को मनाये हैं । नगर में जो भी समस्या हो तत्काल उच्च स्तरीय अधिकारी को सूचित करें । जिससे उस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके ।
बैठक में नगर की साफ सफाई के साथ साथ धार्मिक मंदिरों में प्रशासनिक व्यवस्था के साथ नगर की विधुत सेवा भी दुरुस्त करने की बात रखी गई । इस बैठक में अनुविभगीय अधिकारी पुलिस भावना मरावी, थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे, नगर के समाजिक कार्यकर्ता बन्धु के साथ पत्रकारगण उपस्थित रहे । स्थानीय लोगों को अवगत कराया गया कि आगामी पर्व को लेकर सिहोरा थाना प्रांगण में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को शाम की गई है ।
इस बैठक में आपके सुझाव सहमित की चर्चाये रखी गई । और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी पर्व शान्ति भाव पूर्ण रूप से मनाये जायेगें ।

Related Articles

Back to top button