मध्य प्रदेश

कई वर्षो से जमे एक ही स्थान पर शासकीय कर्मचारियो का सहारा कौन बना “मामा”

घर घर से आ रही अवेलाहना, पाटन बीएम ओ की करा दो विदाई
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीणों अंचलो में लम्बे समय तक जमे हुए शासकीय कर्मचारियो को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं । हालात अब इतने खराब हो गये हैं कि उच्च स्तरीय अधिकारी भी रोटी सेक कर पीछे हट जाते हैं । इसी प्रकार से पाटन क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक समय से पाटन, कटंगी अस्पताल में अंगद के पैर की तरह जमें, बीएमओ डॉ आदर्श विश्नोई का उच्च स्तरीय चिकित्सा अधिकारी इन पर लम्बे समय से मेहरबान नजर आ रहे हैं । जिससे कि इनकी मनमानियो से हर आम नागरिक व खास आदमी अधिक परेशान है..?
पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि पाटन मझौली विधानसभा के अंतर्गत आने वाली पाटन व कटंगी सरकारी अस्पतालों में अपने राजनैतिक रखूख की दम पर विगत कई वर्षों से अंगद के पैर की तरह जमे बीएमओ डॉक्टर आदर्श विश्नोई की कार्य प्रणाली से क्षेत्र की जनता भली भांति परिचित हैं। पता नहीं क्यों स्वास्थ्य विभाग इन पर इतना मेहरबान क्यो है । जो दो सरकारी जगह के अस्पताल का बीएमओ बना दिया गया । इसके अलावा भी विभाग ने और भी अन्य जवाबदारी देकर रखी है। जिसकी वजह से पाटन, कटंगी इलाके के लोग प्रतिदिन सरकारी अस्पताल के सामने अपनी पलके बिछाए डॉक्टर साहब का इंतजार करते देखे जा रहें है। इनकी मनमानियां की वजह से ग्रामीण मजबूर होकर झोला छाप डाक्टर से अपना इलाज तो करा रहे हैं। इसके अलावा पाटन, कटंगी के सरकारी अस्पताल के कर्मचारी भी इनकी मनमानियां से परेशान है। ग्रामीणों ने सीएचएमओ से मांग की है बीएमओ डॉक्टर आदर्श विश्नोई का जल्द से जल्द पाटन, कटंगी अस्पताल से इनको अन्य स्थान पर स्थानांतरण कर दें । जिससे पाटन कटंगी सरकारी अस्पतालों में अन्य कर्मचारी निडर होकर अपनी नौकरी कर सके । साथ ही अन्य नये डाक्टर को अलग अलग स्थानों में कार्य करने का अनुभव हो सके ।

Related Articles

Back to top button