ज्योतिष

आज का पंचांग आज का पंचांग गुरुवार, 01 फरवरी 2024

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
गुरुवार 01 फरवरी 2024

मंगल श्री विष्णु मंत्र :-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
☄️ दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)
गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।
गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।
इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ अयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
⛈️ मास – माघ मास
🌗 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – गुरुवार माघ माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि 02:03 PM तक उपरांत सप्तमी
🖍️ तिथि स्वामी – षष्ठी तिथि के देता हैं कार्तिकेय। इस तिथि में कार्तिकेय की पूजा करने से मनुष्य श्रेष्ठ मेधावी, रूपवान, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला हो जाता है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र चित्रा 03:49 AM तक उपरांत स्वाति
🪐 नक्षत्र स्वामी – नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह और अधिष्ठाता देव विश्वकर्मा हैं।नक्षत्र के देवता त्वष्टा हैं जो एक आदित्य हैं।
🔊 योग – धृति योग 12:27 PM तक, उसके बाद शूल योग
प्रथम करण : वणिज – 02:03 पी एम तक
द्वितीय करण : विष्टि – 03:07 ए एम, फरवरी 02 तक बव
🔥 गुलिक कालः- गुरुवार का (शुभ गुलिक) 03:33:00 से 05:08:00 तक
⚜️ दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल – दिन – 1:30 से 3:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:34:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:26:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:24 ए एम से 06:17 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:51 ए एम से 07:10 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:56 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:23 पी एम से 03:06 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:57 पी एम से 06:24 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 06:00 पी एम से 07:19 पी एम
💧 अमृत काल : 08:42 पी एम से 10:29 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:08 ए एम, फरवरी 02 से 01:01 ए एम, फरवरी 02
❄️ रवि योग : 07:10 ए एम से 03:49 ए एम, फरवरी 02
🚓 यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-किसी विप्र को बेसन से बनी मिठाई भेंट करें।
🌳 वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – भद्रा/बुध गोचर, चीनी नव वर्ष, विश्व एस्परगिलोसिस दिवस, राष्ट्रीय डार्क चॉकलेट दिवस, फरवरी अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व हिजाब दिवस, नेशनल गेट अप डे, कृषि प्रौद्योगिकी प्रसार दिवस, राष्ट्रीय नाग दिवस, राष्ट्रीय आदिवासी उत्सव ‘आदि महोत्सव’ शुरू, अभिनेता जैकी श्रॉफ जन्म दिवस, क्रांतिकारी रामहरख सिंह सहगल शहीद दिवस, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला स्मृति दिवस, तटरक्षक दिवस, वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।
✍🏼 विशेष – षष्ठी तिथि को तैल कर्म अर्थात शरीर में तेल मालिश करना या करवाना एवं सप्तमी तिथि को आँवला खाना तथा दान करना भी वर्ज्य बताया गया है। इस षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय जी को बताया गया हैं। यह षष्ठी तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह षष्ठी तिथि शुक्ल एवं कृष्ण दोनों पक्षों में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है। इस तिथि में स्वामी कार्तिकेय जी के पूजन से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। विशेषकर वीरता, सम्पन्नता, शक्ति, यश और प्रतिष्ठा कि अकल्पनीय वृद्धि होती है।।
🗽 Vastu tips 🗼
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि नमक में घर की नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है। इसलिए घर में फैली नेगेटिव एनर्जी को निकालने के लिए नमक का उपयोग जरूर करें। घर में रॉक सॉल्ट लैंप रखने और नमक के पानी का पोंछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अगर घर में किसी तरह का कोई वास्तु दोष है तो उसे भी नमक के उपाय से दूर किया जा सकता है।
आप घर के फर्श पर पोंछा लगाते वक्त पानी में सी-सॉल्ट मिला लें। इस पानी से पूरे घर को साफ करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होगी। आपको गुरुवार के दिन ये उपाय नहीं करना चाहिए। घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप पिंक रॉक सॉल्ट की लैंप घर में जलाकर रखें। ये दिखने में बेहद खूबसूरत लती हैं और इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए आप कांच के किसी बर्तन में समुद्री नमक भरकर रख दें। कांच के बाउल या गिलास में नमक भरकर रख लें। ऐसा करने से नकारात्मकता आपके घर से दूर रहेगी।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए. वहीं शाम के समय शकरकंद खानी चाहिए. इन दोनों चीजों का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप संतरे और गाजर के जूस का सेवन भी कर सकते हैं. आप चाहें तो इनका सेवन ऐसे भी कर सकते हैं. खाने के बाद या फिर किसी भी समय 1 संतरे और गाजर का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है.
मेथी का सेवन या फिर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करना भी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए आप रात को मेथी को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें.
🫖 आरोग्य संजीवनी 🍵
पारिजात की चाय ऐसे बनाएं 3-4 पारिजात की पत्तियां लेकर धो लें। इसे 1 गिलास पानी में डालकर आधा होने तक उबालें। इसे छान लें और इसका सेवन करें। ये स्वाद में भी बेहतर है और सेहत को कई लाभ देती है।
कितने कप चाय पिएं आप अपने दर्द के अनुसार दिनभर में 1-2 गिलास चाय पी सकते हैं। यह धीरे-धीरे लेकिन प्रभावी ढंग से काम करती है।
वात से जुड़े विकार भी होंगे खत्म यह वात विकार जैसे गठिया, साइटिका, पीठ दर्द और अन्य जोड़ों के दर्द के लिए सबसे बढ़िया उपाय है।
जोड़ों के दर्द के लिए अन्य उपाय जोड़ों के दर्द को ठीक करने के लिए जरूरी आप एक्सरसाइज, बेहतर पोस्चर, मूवमेंट और डाइट पर भी ध्यान दें।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
किन्नरों का आशीर्वाद लेना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन अगर किन्नरों की बदुआ ले ली जाए तो जीवन नरक बन जाता है। जी हां ज्योतिष शास्त्र में भी किन्नरों का आशीर्वाद लेने का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है। कहा जाता है कि अगर किन्नरों का आशीर्वाद ले लिया जाए तो जीवन के तमाम समस्या खत्म हो जाती है, उनका आशीर्वाद शुभ माना जाता है। लेकिन अगर उनकी बदुआ ले ली जाए तो जीवन समस्याओं से घिर जाता है। इतना ही नहीं पैसों की तंगी और बीमारी की वजह से परेशान रहना पड़ता है।
इसलिए हमेशा कहा जाता है कि कभी भी किन्नरों को देख कर उन्हें भगाना नहीं चाहिए और ना ही पैसा देने से मना करना चाहिए। आपके पास जो हो आप उन्हें वो देदो लेकिन उन्हें मना कर के खाली हाथ वापस भेजना अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं कुछ दिन ऐसे होते हैं जिसमें अगर उनका आशीर्वाद ले लिया जाए तो जीवन मालामाल हो जाता है। शायद आप भी उन दिनों के बारे में नहीं जानते होंगे।
ज्योतिषियों की मानें तो किन्नरों का आशीर्वाद हमेशा लोगों को बुधवार के दिन लेना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। दरअसल बुधवार का दिन आशीर्वाद लेने के लिए उत्तम होता है इसके पीछे कई तथ्य जुड़े हुए हैं। अगर व्यक्ति बुधवार के दिन किन्नरों का आशीर्वाद ले लेता है तो उसका जीवन सुखमयी हो जाता है। इतना ही नहीं आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होती हैं और वह मालामाल हो जाता है।
दरअसल किन्नरों को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह काफी ज्यादा उग्र है या फिर वह जीवन में परेशानियां खड़ी कर रहे हैं तो किन्नरों के आशीर्वाद से बुध ग्रह को शांति मिलती है। इतना ही नहीं किन्नरों के आशीर्वाद का प्रभाव काफी ज्यादा जीवन पर पड़ता है।
किन्नरों का आशीर्वाद अच्छे फल की प्राप्ति करवाता है। इससे कई जातकों की किस्मत बदल जाती हैं। अगर जीवन में काफी ज्यादा परेशानियां आ रही है और आप तक आप कई सारी दिक्कतों का सामना कर चुके हैं तो बुधवार के दिन किन्नरों का आशीर्वाद ज़रूर लें। आपका जीवन सफल बन जाएगा। वहीं पैसों की दिक्कत भी आपको कभी नहीं होगी। बच्चों को भी इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद दिलवाने से उनके करियर में कोई रूकावट नहीं आती है और वह मन लगा कर पढ़ाई करते हैं। बच्चों को सौभाग्य की प्राप्ति होगी है। साथ ही उनका दिमाग तेज होने लगता है। इसके अलावा अगर आप किन्नरों को बुधवार के दिन श्रृंगार का सामान दे कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तो आपको इसका फल और ज्यादा प्राप्त होगा।
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ षष्ठी तिथि यदि आपके उपर यदि मंगल कि दशा चल रही हो और आप किसी प्रकार के मुकदमे में फंस गये हों तो षष्ठी तिथि को भगवान कार्तिकेय स्वामी का पूजन करें। मुकदमे में अथवा राजकार्य से सम्बन्धित किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिये षष्ठी तिथि को सायंकाल के समय में किसी भी शिवमन्दिर में षण्मुख के नाम से छः दीप दान करें। कहा जाता है, कि स्वामी कार्तिकेय को एक नीला रेशमी धागा चढ़ाकर उसे अपने भुजा पर बाँधने से शत्रु परास्त हो जाते हैं। साथ ही सर्वत्र विजय कि प्राप्ति होती है।
जिस व्यक्ति का जन्म षष्ठी तिथि को होता है, वह व्यक्ति सैर-सपाटा पसंद करने वाला होता है। इन्हें देश-विदेश घुमने का कुछ ज्यादा ही शौक होता है अत: ये काफी यात्राएं करते रहते हैं। इनकी यात्रायें मनोरंजन और व्यवसाय दोनों से ही प्रेरित होती हैं। इनका स्वभाव कुछ रूखा जैसा होता है। परन्तु ऐसे जातक छोटी छोटी बातों पर भी लड़ने को तैयार हो जाता हैं।

Related Articles

Back to top button