मध्य प्रदेश
लोक निर्माण मंत्री से मिले राज्य मंत्री लोधी, पुल निर्माण के संबंध में की चर्चा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । प्रदेश के संस्कृति पर्यटन एवं धर्मस्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को भोपाल स्थित वल्लभ भवन में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से भेंट कर जबेरा विधानसना क्षेत्र अंतर्गत बनवार, घटेरा पहुँच मार्ग के मध्य घुटकुँआ के पास नाले पर पुल निर्माण एवं छपरवाहा तिगड्डा से नोहटा पहुँच मार्ग के मध्य मनगुवांघाट के पास शून्य नदी पर पुल निर्माण कार्य को आगामी बजट में शामिल करने का आग्रह किया है।



