11 तहसीलदार, नायब तहसीलदार के मध्य कार्य विभाजन, आदेश जारी

रायसेन । कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने रायसेन में पदस्थ 11 तहसीलदारों के स्थानांतरण करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए है।
कार्यालय कलेक्टर जिला रायसेन के आदेश क्रमांक 7243 / स्थापना/2024 रायसेन दिनांक 23/2/2023 में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदार/प्र. तहसीलदार / नायब तहसीलदार/प्र.नायब तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन किया गया है।
रामजीलाल वर्मा, तहसीलदार तहसील बरेली को गैरतगंज तहसीलदार, अम्बर पंथी, प्रभारी तहसीलदार गैरतगंज को तहसीलदार बरेली, हर्ष विक्रम सिंह प्रभारी तहसीलदार सिलवानी को रायसेन तहसीलदार, प्रमोद कुमार उईके, प्रभारी तहसीलदार बाड़ी को देवरी, हेमन्त शर्मा, प्रभारी तहसीलदार सुल्तानपुर को उदयपुरा, सुधीर शुक्ला, नायब तहसीलदार बरेली को प्रभारी तहसीलदार सिलवानी, दिनेश कुमार बरगले नायब तहसीलदार देवरी को बाड़ी प्रभारी तहसीलदार, किशोरीलाल शेलू स.अ.भू-अभि तहसील बाड़ी से प्रभारी नायब तहसीलदार देवरी, अंकिता यदुवंशी, नायब तहसीलदार सुल्तानपुर से तहसील बरेली नायब तहसीलदार, के.के. पण्डोले प्रभारी नायब तहसीलदार उदयपुरा से तहसील सुल्तानपुर नायब तहसीलदार, शिब्बूसिंह कसोरिया प्रभारी नायब तहसीलदार, तहसील बाड़ी से तहसील उदयपुरा नायब तहसीलदार का प्रभार दिया गया है।




