मध्य प्रदेश

इंद्राना में गरबा की धुन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् स्वीप गतिविधियों का अयोजन

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । पाटन विधान सभा अंतर्गत 21 अक्टूबर 2023 को महिला एवं बाल विकास परियोजना मझौली द्वारा सेक्टर इंद्राना में संकटमोचन दुर्गोत्सव समिति के गरबा पंडाल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् सेल्फी प्वाइंट, शपथ एवं गरबा का अयोजन किया गया। मतदान गीतों की धुन में गरबा में उपस्थित समस्त मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर 17 नवंबर को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सभी नव मतदाता एवं महिला मतदाताओं को रंगोली के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया एवं मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, ADEO गोंटिया, इंजी अश्विनी तिवारी, शिक्षक दिनेश साहू, रुचि साहू, संध्या जैन, सचिव राजेश पटेल, ANM माया कोल, आशा सह सत्यवती ठाकुर, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा एवं संकट मोचन समिति अध्यक्ष योगेश असाटी और सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button