मध्य प्रदेश
गरबा की धुन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् स्वीप गतिविधियों का अयोजन
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । पाटन विधान सभा अंतर्गत 21 अक्टूबर 2023 को नगर परिषद मझौली द्वारा बाजार प्लाट मझौली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् सेल्फी प्वाइंट, शपथ एवं गरबा का अयोजन किया गया। मतदान गीतों की धुन में गरबा में उपस्थित समस्त मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर 17 नवंबर को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सभी नव मतदाता एवं महिला मतदाताओं को रंगोली के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया एवं मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलवाई गई कार्यक्रम मे थाना प्रभारी कमलेश चोरिया उपनिरीक्षक गोविंद तिवारी पंकज राजपूत, गयादीन मार्को योग शिक्षक आदि उपस्थित थे ।



