उमरियापान में धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का अभिषेक दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, बेर आदि से पूजन अर्चना कर हर हर महादेव की गूँज से पूरा शिव मंदिर परिसर शिवमय हो गया l प्रतिवर्षानुसार अनुराग रामयण मंडल उमरियापान द्वारा शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव पार्वती की बारात निकाली गई l श्रध्दालु बैंड बाजों की धुन पर नाचने हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के गुंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया l अनुराग रामयण मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर गर्ग, घनश्याम चौरसिया, हरभजन परोहा, भारतलाल नामदेव, अजय पाठक, मनीष पौराणिक, अनिल नामदेव, मानसिंह ठाकुर, शंकरलाल विश्वकर्मा, संतोष सोनी, गोवर्धन सेन, प्रदीप ताम्रकार, अवधेश कटारिया, इंदू नामदेव, अन्नू नामदेव, राजू सेन, राहुल सेन, एनडी साहु, आरडी गर्ग, राजेश नामदेव आदि सदस्यों की उपस्थिति रहीं l



