मध्य प्रदेश

आलोक संघ के कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का प्रचार प्रसार जोरो पर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक का 5 जनवरी 2025 को होने वाले द्वितीय जिला स्तरीय कैरियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार जोरो पर किया जा रहा है आलोक टीम के द्वारा निरंतर कर्मचारियों से संपर्क कर आलोक की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आमंत्रित किया जा रहा है साथ है छात्र छात्राओं की 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट की सूची तैयार की जा रही है । आलोक टीम द्वारा मा. धर्मेन्द्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा मा. मंत्री लखन पटेल मध्य प्रदेश शासन को सहर्ष आमंत्रित किया और कार्यक्रम में उपस्थित होने की आग्रह किया। आमंत्रित हेतु आलोक संघ से नारायण सिंह अध्यक्ष, हुकम सिंह कार्यालय महासचिव खिलानसिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काशीराम सिंह कोषाध्यक्ष पदम सिंह, दयालु सिंह, जागेश्वरसिंह जिला प्रमोटर कल्याण सिंह, लक्ष्मण सिंह, आलोक समिति विकासखंड बटियागढ़ से जितेंद्र सिंहअध्यक्ष बिहारीसिंह, राजकुमारसिंह, जबेरा से जगदेवसिंह अध्यक्ष आलोक समिति जबेरा देवेंद्र सिंह पथरिया से राजेश सिंह की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button