क्राइम

खेत में मिली अज्ञात महिला की लाश, खैरी गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । बरेली थाना क्षेत्र के खैरी गांव के खेत में गुरुवार को अज्ञात महिला का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। खेत मालिक की सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है।
पुलिस ने बताया कि बरेली थाना क्षेत्र के खैरी गांव में खेत के पास से निकलने वाले नाले में एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। घटना लगभग 15-20 दिन पुरानी होने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लाश लगभग 15 से 20 दिन पुरानी है। शव पूरी तरह गल चुका है, वर्तमान में सिर्फ कंकाल ही बचा है। शव को पोस्टपोर्टम के लिए पहुंचाया जा रहा है, पोस्टपोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है।

Related Articles

Back to top button