मध्य प्रदेश

खेल मैदान के संबंध में मानवाधिकार आयोग ने 15 दिन में मांगा जवाब

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूनम दुबे की मनमानी वाली मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि जिस मैदान में बच्चे खेलते थे, सीईओ ने उस पर ट्रैक्टर से बक्खर चलवा दिया। मैदान में बच्चों के खेलने से उनके काम में खलल पड़ता था। सीईओ की इस हरकत के बाद पुलिस ने भी कसर नहीं छोड़ी।
मैदान में खेलने पहुंचे बच्चों में से एक को थाने उठा लाई। हालांकि लोगों के दबाव में उसे छोड़ना पड़ा। मामला प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक के संज्ञान में भी डाला गया। कलेक्टर मामले में जांचकर कार्यवाही का दावा कर रहे हैं। मामले में मप्र मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत रायसेन से प्रकरण की जांच कराकर खेल मैदान की उचित व्यवस्था एवं की गई कार्यवाही के संबंध में 15 दिन में जवाब मांगा है।

घटना की पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्रिकेट पिच पर बखर चलवाने के विरोध में सड़क जाम कर स्वास्थ्य मंत्री को दिया ज्ञापन

Related Articles

Back to top button