अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओ का नर्मदा व सुनार नदी मे हुआ विसर्जन

गणेशोत्सव का दस दिवसीय पर्व धूमधाम से सम्पन्न
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले गणेशोत्सव के दस दिनी वार्षिक महापर्व का विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजनो के साथ धूमधाम से समापन हो गया। अनंत चतुर्दशी के दिन नगर मे सजी झांकियो मे विराजमान गौरी पुत्र गणेश जी के सुबह हवन पूजन किये गये तत्पश्चात दोपहर से ही बरसते हुए पानी के बीच सजे हुए वाहनो मे गणेश प्रतिमाओ का गाजे बाजे अखाडे, आतिषबाजी, डीजे की धुन पर नाचते गाते गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के गगन भेदी उदघोष के साथ पुण्य सलिला मां नर्मदा नदी बरमान व जीवनदायिनी सुनार नदी मे विसर्जन किया गया । बता दे की गणेशोत्सव के इस महान पर्व पर गौरझामर मे सभी सनातन हिंदू धर्माबलम्बी के घरघर मे प्रथम पूज्य भगवान गणपतिजी की छोटी छोटी व प्रमुख स्थानो पर पारम्परिक बडी मूर्तियो की स्थापना झांकी सजाकर की गई थीं जहां रोज भजन कीर्तन पूजा अर्चना आरती के अनुष्ठान व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

