धार्मिक

गूढ़ा में अष्टमी पर महाआरती हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । शारदेय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर महाआरती में शाम को देवी पंडालों में आरती के साथ देवी दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। जनपद जबेरा के गूढ़ा गांव स्थापित मां दुर्गा पंडाल में भक्ति उत्साह में लीन देवी भक्तों के द्वारा माता रानी की महा आरती उतारने के लिए पूरा गांव एक पंडाल में समा गया और मां कृपा पाने के लिए भक्ति भाव से उत्साहित होकर मां के दरवार में आरती उतारने का यह अद्भुत दृश्य हर एक मन में भक्ति उत्साह का संचार कर रहा था क्षेत्र में चारों ओर देवी गीतों के साथ ही धार्मिक आयोजन की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तों को माता रानी के दरवार में लगाएं गए 56 भोग का प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।

Related Articles

Back to top button