धार्मिकमध्य प्रदेश

माँ दुर्गा की महाआरती में नाचे झूमें भक्त : थाली सजाकर श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीपों से की आरती

सिलवानी । नगर में शारदीय नवरात्रि नवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के श्रद्धाभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। चारों तरफ नवरात्रों की धूम मची हुई है। शक्ति की भक्ति में लीन भक्त कहीं गरबा तो कहीं महाआरती के आयोजन किए जा रहे हैं। इस दौरान माता रानी जगदंबे के झांकी पंडालों में कई धार्मिक कार्यक्रम अनुष्ठान होने लगे हैं। सिलवानी नगर में लगी लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक दुर्गा देवी की झांकियों को देखने भी बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के ग्रामो के लोग परिवार सहित पहुंच रहे हैं।
नवरात्रि की सप्तमी पर शिवाजी नगर झांकी में समिति द्वारा महा आरती एवं 56 भोग प्रसाद का भोग लगाया गया। प्रारम्भ में नगर के श्री जानकी रमण साकेतधाम काठिया मन्दिर में पूजा अर्चना कर दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर ढोल नगाड़ों के साथ मातारानी के जयकारों से झांकी स्थल लेकर आये। यहाँ पंडित अभिषेक शास्त्री के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ 56 भोग एवं पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। वहीं महाआरती में अपने घरों से दीप की थाली सजा कर लाई बालिकाओ और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की महाआरती की। अन्त में 56 भोग प्रसाद को श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button