मध्य प्रदेश

क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता विधायक है : रामपाल सिंह राजपूत

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा
सिलवानी।
भाजपा कार्यकर्ता अपने को छोटा नही समझे । भाजपा में कोई छोटा- बड़ा नही होता है। कायकर्ताओं के दम पर ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में साख बड़़ी है।
          विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने भाजपा मंडल पूर्व क्षेत्र कर कार्य समिति की बैठक में व्यक्त किए । अभियान के तहत प्रदेश के एक हजार सत्तर मंडलो में रविवार को एक साथ कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रारंभ में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने मॉ सरस्वती के चित्र माल्यार्पण किया। यहां पर कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया गया । कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, संजय मस्ताना, एडवोकेट संतोष कुमार जैन, जिला संगठन से प्रभारी नियुक्त किए गए कुलदीप विष्नोई आदि ने संबोधित किए । विधायक राजपूत ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता विधायक है। वह क्षेत्र मे जाकर भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियो का प्रचार प्रसार कर लोगो को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करे। 

Related Articles

Back to top button