मध्य प्रदेश

उमरियापान में बजरंग दल आज से चलायेगा रेडियम बेल्ट महाअभियान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान के द्वारा 1 नवंबर से 7 नवंबर तक रेडियम बेल्ट महाअभियान चलाया जाएगा। बजरंग दल के पदाधिकारी द्वारा बताया गया है की रेडियम बेल्ट महाअभियान” एक सड़क सुरक्षा पहल है जिसका उद्देश्य आवारा मवेशियों ( गायों ) को रात में सड़क पर आसानी से दिखाई देना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस अभियान के तहत, मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधी जायेगी, बेल्ट से न केवल मवेशियों की सुरक्षा होती है, बल्कि सड़कों पर वाहन चालकों और सवारियों को भी दुर्घटनाओं से बचाया जाता है। यह पहल विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान द्वारा चलाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button