दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत, 4 घायल
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । बम्होरी गुंदराई के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमे 4 घायल हो गए, घायलों को 108 की मदद से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार एक मोटर साइकिल पर सोनू आदिवासी, प्रकाश आदिवासी और अनिकेत आदिवासी निवासी जैसीनगर जिला सागर के तीन युवक सवार थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर प्रतापगढ़ का आनंद आदिवासी सवार था।
जैसीनगर के मोटरसाइकिल सवार धान लगाने के लिए बाड़ी बकतरा जा रहे थे और दूसरा मोटरसाइकिल सवार सिलवानी से अपने गांव प्रतापगढ़ जा रहा था, तभी गुंदरई के पुल के पास दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें 4 लोग घायल हो गए । सभी 4 घायलों को इलाज के लिए तत्काल 108 की मदद से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाकर भर्ती किया गया।
घटना सोमवार की रात्रि 9 बजे के लगभग की है। समाजसेवी मिथुन लोधी, ओम देव पटेल ने चारों ही घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस मैं बैठा कर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है । प्रतापगढ़ के आनंद आदिवासी की स्थिति गंभीर स्थिति बताई जा रही है।



