ठंडी हवाओं की चपेट में ग्रामीण जनजीवन, रोजमर्रा के कामकाज हो रहे हैं प्रभावित

तिराहो चौराहो बस स्टैंडो पर अलाव की मांग
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । उत्तर दिशा से आ रही ठंडी ठंडी हवाओं ने वातावरण को एकदम से ठंडा कर दिया है कड़ाके की ठंड के चलते आम ग्रामीण जनजीवन इससे इसकी चपेट में आ गया है भीषण जमाव वाली ठंड में रोजमर्रा के दैननंदिनी काम ने समीकरणों को बिगाड़ कर रख दिया है अपने पूरे सबाब पर ठंड के तेवर फसलों को फिलहाल लाभकारी और राहत देने वाले हैं लेकिन आगे चलकर इसका क्या असर देखने को मिलेगा यह तो अगले सर्द दिनों की हवाओं के रुख से ही पता चलेगा तापमान के नीचे गिरते ही रात्रि का मौसम बेहद ठंडा हो गया है अब बिना गर्म कपड़ों के भीषण ठन्ड का बचाव मुश्किल है अभी तक जो लोग कंबल चादर से काम चल रहे थे उन्हें अब पल्ली रजाई निकालना पड़ी है रात में कड़ाके की ठंड और दिन में बादल लिए हुए दिन का तापमान अमुमन रात जैसा ठीठुरन भरा ही होता है सूर्य की तेज तपन का सर्द हवाओं में पता ही नहीं चलता ,छोटा दिन होने से यहां चलने वाले निर्माण व कृषि कार्य भी ठंड के कारण सुबह देरी से ही शुरू हो पाते हैं इससे इसका असर कामकाज पर भी पड रहा है कडाके की जमाव ठंड के चलते चौक चौराहो बस स्टैंड आदि स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर अलाव की व्यापक व्यवस्था की मांग लोगों द्वारा की जा रही है जिससे इस कड़ाके की ठंड से बचाव किया जा सके।



