दिन दहाड़े चोरो ने की स्कूटी पार, दर्शनी रचना मेमोरियल स्कूल की घटना
पीड़ित ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई शिकायत
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले के ग्रामीण इलाकों में बढ़ती हुई लगातार चोरियों से पुलिस प्रशासन भी परेशान है ताज़ा मामला सिहोरा थाना क्षेत्र की सीमा का प्रकाश में आया है, विगत दिनांक 14 दिसंबर 2023 को सिहोरा वार्ड नंबर पांच निवासी विजय विश्कर्मा ने मीडिया को बताया कि मेरी पुत्री का रचना मेमोरियल स्कूल ग्राम दर्शनी में दोपहर 2 बजे शाम 4 बजे तक पेपर देने गईं हुई थी जैसे ही वह पेपर देकर बाहर आई तो उसको वहाँ पर स्कूटी नहीं दिखाई दी तत्काल मै वहाँ पहुंच कर आसपास देखा और पता किया लेकिन स्कूटी नहीं मिली।
दूसरे दिन दर्ज कराई शिकायत – वार्ड क्रमांक 5 निवासी सिहोरा विजय विश्कर्मा ने 15 दिसम्बर को सिहोरा थाने में स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
स्कूटी वाहन संख्या MP 20 SY – 7916 कलर नीले रंग की मॉडल मेक सुजुकी 125 सीसी एल टू BS 6 क़ीमत 60,000 साठ हजार रूपये क़ीमत की बताई जा रहीं है।
पीड़ित की शिकायत पर थाना सिहोरा मे चोरी हुई स्कूटी का प्रकरण दर्ज कर अधिनियम की धारा भादसं 1860 की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुये जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



