बंधा गांव के पास व्यारमा नदी मिला युवक का शव, रनेह थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पटेरा थाना क्षेत्र पाला अर्जुनी गांव से रविवार सुबह लापता हुए एक बुजुर्ग का शव रनेह थाना क्षेत्र वंधा गांव के पास व्यारमा नदी मे मिला, जिसकी शिनाख्त 62 बर्ष शंकरलाल कुर्मी के रूप मे हुई।
जानकारी अनुसार बुजुर्ग लापता था जिसकी रिपोर्ट पटेरा थाना मे दी गई थी परिजनों के आधार पर बुजुर्ग शंकरलाल कुर्मी अपनी बहन के घर गया था, तब से घर नहीं लोटा आसपास खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला, इसके बाद तुरंत थाना मे आवेदन दे कर जानकारी दी, दिनांक 25/08/2025 को सुबह 10 बजे से एसडीआरएफ की टीम ने पाला अर्जुनी गांव के पास निकली ब्यारमा नदी मे खोज की खोज करते समय करीब 3 बजे तक बंधा के पास नदी में टीम को शव मिला, टीम ने तुरंत सूचना दमोह जिले के रनेह थाना पुलिस प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह लोधी एवं आरक्षक सौरभ साहू मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम के साथ पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया।


