पैंथर ने महिला पर हमला, गंभीर स्थिति, अस्पताल में भर्ती, ग्रामीण राजमार्गों पर कर रहे हंगामा
सत्येंद जोशी, वरिष्ठ पत्रकार
रायसेन । रायसेन जिले के सांची ब्लाक के ग्राम खंडेरा में एक महिला पर तेंदुआ ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महिला को 15 टांके आए हैं । इधर गुस्साए लोगों ने ग्राम खंडेरा के राष्ट्रीय राजमार्ग 86 सागर भोपाल मेन रोड पर वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया है।
ग्रामीणों बताया कि वन विभाग द्वारा उदासीनता बरती जा रही जिसकी वजह से गांव में रहना मुश्किल हो गया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के एसडीओ सुधीर पटले ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम को बुलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो महिला घायल हुई है उसका उपचार की समुचित व्यवस्था वन विभाग द्वारा की जाएगी।
ग्राम पंचायत खंडेरा के सरपंच खेमराज बघेल ने बताया कि रात भर से तेंदुआ महिला सुनीता बाई के घर में घुसा हुआ था सोमवार की सुबह जब सुनीता बाई बाथरूम की ओर निकली तो उसने हमला कर दिया चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और किसी तरह महिला को बचाया। पर तब तक महिला के सिर में हमला कर चुका था। 15 टांके आए हुए हैं।
जिला मुख्यालय से 18 किलो मीटर दूर प्रसिद्ध देवी धाम खंडेरा की घटना।





