देर रात्रि तक चला बुंदेली दीवारी नृत्य गायन का भव्य आयोजन
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा विधानसभा के गांव गांव से पहुंची ग्वाल वालों की सैकड़ों टोलिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष द्वारा आयोजित दिवारी लोकगीत गायन नृत्य प्रतियोगिता मुख्य अतिथि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी जनपद पंचायत तेंदुखेडा के ग्राम धनगौर मे भव्य दिवारी गायन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन विनोद राय जनपद अध्यक्ष जबेरा एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की विधानसभा की हर गांव से ग्वाल वालों की टोलियां ने में भाग लेते हुए अपने अपने करतब दिखाए दरसल तेंदूखेड़ा ब्लॉक के गांव धनगौर बुंदेली दीवारी नृत्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया में इसमें जबेरा विधानसभा के गांव गांव से बुंदेली दिवारी नृत्य ग्वाल वालों की टोलियों ने भाग लिया और दिवारी नृत्य से समा बांध दिया कार्यक्रम मे जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर लोक कला संस्कृति बुंदेलखंड की दिवारी नृत्य का खूब आनंद उठाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व ऊर्जा मंत्री दशरथसिंह लोधी जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ ग्रामीणों की उपस्थिति रही।



