मध्य प्रदेश

नगर पालिका ने शुरू किया एंटी मलेरिया केमिकल्स का छिड़काव

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर के 18 वार्डों में निवासरत लोगों को मलेरिया से बचाने नगर पालिका ने सफाई अभियान के साथ शहर की गलियों एवं नालियों में दवाई का छिड़काव शुरू कर दिया है। पालिका के स्वच्छता निरीक्षक व सफाई कर्मियों ने शहर के नालियों में मच्छररोधक दवाई का छिड़काव किया। कुछ दिन यह अभियान चलेगा। शहर के सभी 18 वार्डों की नालियों, गंदे जगहों व गड्ढों में जमा पानी में एंटी मलेरिया केमिकल्स का छिड़काव किया गया। टीम लगातार लोगों को जागरूक भी कर रही है कि अपने घरों व आसपास की जगह साफ-सफाई रखें। कहीं भी लंबे समय तक पानी जमा न रखें।
नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, सीएमओ कृष्णकांत शर्मा ने लोगों से अपील की है कि घरों व दुकानों से निकलने वाले कचरे को नाली में न डालें, और ना ही सड़क किनारे डालें, बल्कि घर-घर कचरा लेने वाली कचरा गाड़ियों में कचरा डालें। शहर की गली व नालियां साफ रहेंगी, तभी शहर साफ रहेगा। और मच्छरों का लार्वा पनप नहीं पाएगा।
प्रभारी अबरार खान सफाई दरोगा रघुवीर वाल्मीकि, दिनेश सपेरा ने बताया कि शहर में मच्छर से रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। जल्द ही सभी वार्डों में छिड़काव पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button