क्राइम
नगर सैनिक पर रोहित नोरिया के साथ मारपीट करने का आरोप, मां ने लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । शिवम राजपूत नगर सैनिक थाना देवरी द्वारा मेरे पुत्र रोहित नोरिया के साथ मारपीट करने का आरोप युवक की माता तुलसा बाई नोरिया पत्नी स्वं श्री संतोष नोरिया निवासी वार्ड क्रमांक 14 देवरी थाना देवरी तहसील देवरी ने लगाते हुए बताया कि बुधवार 7 जून 2023 को मेरा पुत्र विष्णु चौरसिया के ढाबा पर मुर्गा बनवाने गया था तभी वहां शिवम राजपूत नगर सैनिक पदस्थ थाना देवरी आ गया जो मेरे पुत्र को गालियां देने लगा और मेरे पुत्र के पेट में लात मार दी तभी से मेरा पुत्र तड़प रहा है । जिला प्रशासन के अधिकारियों उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
तुलसा बाई नोरिया ने बताया कि शिवम राजपूत नगर सैनिक ने रोहित नोरिया को इतना मारा स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में पदस्थ डॉक्टर केके सिलावट ने रायसेन रिफर किया गया। जिसे 108 एंबुलेंस से भिजवाया जा रहा है।



