नेपाली बाबा का नगर आगमन पर भक्तों ने किया भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कई वर्ष पूर्व सुमेर गांव के त्रिवेणी घाट पर विशाल यज्ञ की अमिट छाप छोड़ने वाले नेपाली बाबा को पूरा इलाका ही नहीं भारत के विभिन्न शहरों के लोग अच्छे तरीके से जानते हैं, सुल्तानगंज आगमन पर ग्राम पंचायत भवन परिसर में त्यागी आत्माराम, नेपाली बाबा का कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उनके भक्तों ने जोरदार अगवानी करते हुए भव्य स्वागत किया उसके उपरांत ग्राम पंचायत परिसर में धर्म सभा का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि नेपाली बाबा नर्मदा तट के ग्राम अंघोरा से सागर जिले के राजघाट जा रहे थे। नेपाली बाबा राजघाट में यज्ञ का आयोजन करा रहे है। वे वहां पहुंचकर कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयारियों का जायजा लेगें।
इस दौरान महेंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह राजपूत, बाबूलाल पंथी, अशोक राजा, सरपंच प्रतिनिधि दरयाव अहिरवार, संजीव मुणोत समेत बड़ी संख्या में नेपाली बाबा के अनुयाई मौजूद रहे।



