नाग ने अपने अपने साथी की मौत का लिया बदला
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कहानियों में सुनते आए हैं और फिल्मों में देखते आए हैं कि नाग नागिन भी बदला लेते हैं ऐसा ही कुछ हुआ है बेगमगंज तहसील के महुआखेड़ा गांव में जहां एक खेत में बखरनी के दौरान नाग की मौत पर उसके साथी नाग ने ग्राम पटेल के हाथ में डस लिया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआखेड़ा गांव के पटेल अनिल शर्मा अपने खेत के बाड़े में बखरनी के लिए ट्रैक्टर से वहां का कचरा साफ करा रहे थे ट्रैक्टर चालक नीलेश लोधी ने कचरा एक तरफ करने के लिए उल्टा बखर चलाया कचड़े में काला नाग नागिन मिलन क्रिया में मग्न थे की एक नाग ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। और दूसरा नाग बच गया। तब वहां पर बैठे खेत मालिक अनिल शर्मा ने उक्त नाग को वहां से हटाने के लिए आगे बढ़े और लकड़ी से उसे हटाने का प्रयास किया जो मृत नाग के पास था तो उसने पलट कर ऊंचा होकर पटेल के हाथ में डस लिया और भाग गया।
अनिल शर्मा की चीख सुनकर चालक नीलेश लोधी ने तत्काल उनके हाथ में कपड़ा आदि बांधा और मोटरसाइकिल पर बिठाकर सीधे सिविल अस्पताल ले आया। यहां पर डॉक्टर प्रतीक शर्मा द्वारा तत्काल उपचार किया और प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया। तब पीड़ित अस्पताल से बाहर आकर धूप में जमीन पर ही लेट गया और 108 का इंतजार करने लगा इस बीच परिजन प्राइवेट कार से तत्काल उन्हें सागर लेकर रवाना हो गए हैं।
इस संबंध में डॉक्टर प्रतीक शर्मा का कहना है कि संबंधित व्यक्ति को सर्प ने डस लिया था उनका प्राथमिक उपचार करके सागर रेफर किया गया उनकी स्थिति थोड़ी गंभीर है।



