पैदल फ्लैग मार्च निकालकर RPSF बल पुलिस प्रशासन की क्षेत्र की गतिविधियों पर ध्यान
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । सिलवानी तहसील के थाना बम्होरी में शनिवार दोपहर को अचानक बम्होरी थाना प्रांगण से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला, सैकड़ों की तादाद में पुलिस बल को देखकर जनता चौक गई. भारी भरकम लाव लश्कर के साथ पुलिस बल आज सड़क पर उतर गए थे. दरअसल आगामी त्यौहार दशहरा पर्व एवं विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में शनिवार को बम्होरी थाना प्रांगण से नगर के प्रमुख मार्गो रानी अवंती बाई चौराहा, नया बस स्टैंड, मेघनगर, झंडा चौक, मस्जिद के समीप से दशहरा मैदान, पुराना बस स्टैंड से होते हुए कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया। कस्बे की हर गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया।
अनुविभाग को आवंटित RPSF ( Railway protection special forces ) बल के बम्होरी कस्बे मे थाना प्रभारी द्वारा मय फोर्स के Area Domination हेतु संपूर्ण कस्बा मे पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया तथा दशहरा पर्व एवं चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था की तैयारी की गयी ।



