मध्य प्रदेश
पटवारी की जांच रिपोर्ट में पता चला रामलाल काछी ने किया सरकारी जमीन पर बोर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने विगत दिवस राजस्व विभाग को पत्र लिखकर नेगाई के रामलाल काछी द्वारा सरकारी जमीन में कब्जा कर बोर और कृषि स्थाई बिजली कनेक्शन होने की जानकारी से अवगत कराया था। विद्युत विभाग ने तुरत राजस्व विभाग को पत्र लिखकर भूमि के खसरे की जानकारी एकत्र की। जिसमें हल्का पटवारी के प्रतिवेदन से पता चला कि रामलाल काछी द्वारा सरकारी भूमि के खसरा नंबर 253 भाग में है अवैध बोर का खनन कराया है। रामलाल काछी द्वारा सरकारी जमीन में कब्जा कर कृषि कार्य कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने पटवारी के प्रतिवेदन को देखते हुए राजस्व विभाग से उचित करवाई की मांग की है।



