धार्मिकमध्य प्रदेश

धूमधाम मनाया भगवान श्रीकृष्णा जन्मोत्सव कथा के चौथे दिन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ा जरुआ लोधी परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। चल रही भागवत कथा में पंडित मुकेश मिश्रा मयंक अजब धाम ने बताया की जब-जब भी धरती पर आसुरी शक्ति हावी हुईं, परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रुप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया। और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए चौथे दिवस कथा व्यास पंडित गौतम ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। इसके पूर्व व्यास जी ने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह सुअवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा सुनते हुए उसी के अनुसार कार्य करें। कथा का सुनन तभी सार्थक होगा। जब उसके बताए हुए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करें।उन्होंने रामकथा का संक्षिप्त में वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने धरती को राक्षसों से मुक्त करने के लिए अवतार धारण किया। कथा में कृष्ण जन्म का वर्णन होने पर समूचा पांडाल खुशी से झूम उठा। मौजूद श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जे जेकार के साथ झूमकर कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई। कथा सुनने आसपास के गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मुख्य यजमान तुलसाबाई गुलाव सिंह, सुद्दो बाई सौरव सिंह जानकी बाई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button