पन्ना से दमोह नवागत आए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना का दो दिन बाद हुआ तबादला, अब दमोह पुलिस अधीक्षक होगें सुनील तिवारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । 34 आईपीएस तबादला सूची आने के बाद दमोह पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह का स्थानांतरण सिवनी हो जाने के बाद दमोह के नवागत पुलिस अधीक्षक 2015 बैंच के आईपीएस अफसर धर्मराज मीना को कमान सौंपी गई थी, लेकिन विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 31 जुलाई 2023 द्वारा पुलिस अधीक्षक दमोह के पद पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए बुधवार रात पुलिस अधीक्षक, राजगढ़ जिले में पदस्थ किया गया है और उनकी जगह पर अब दमोह के नए पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी होंगे. जो 1995 के अफसर हैं, वर्तमान में सेनानी, 24वीं वाहिनी विसबल जावरा एवं पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार पर पदस्थ थे।
बता दें कि नवागत पुलिस अधीक्षक अब दमोह जिले की कमान संभालेंगे, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी के दमोह आगमन को लेकर अभी वर्तमान पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह ही कार्यक्रम कराएंगे, सीएम प्रोग्राम हो जाने के बाद पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह रिलीव होंगे. फिर इसके बाद नवागत पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी प्रभार संभालेंगे।



