वीएस मार्केट के शटर से मिला शासकीय गेहूं को जब्त कर वेयरहाउस को किया सुपुर्द
तहसीलदार और खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने की जांच
सिलवानी। शनिवार को नगर के वार्ड क्रमांक 14 सरस्वती नगर में तहसीलदार संजय नागवंशी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस अमले के द्वारा संयुक्त रुप से सियरमऊ सागर रोड पर स्थित विजय कुमार पिता नन्हेलाल जैन के व्हीएस मार्केट में बनी शटर में रखा ब्लैक का शासकीय गेंहू पाया गया है था। शासकीय गेहूं की बोरी पर सेवा सहकारी समिति अर्जनी, चिंगवाड़ा, गादर समिति सीहोर की शासकीय राशन गेहूं की टैग लगी गेहूं की बोरिया पाई गई थी। दुकान के शटर को सिलवानी थाना प्रभारी माया सिंह के समक्ष सील किया गया था। इस शटर में 140, वोरी 69 कुटंल है सरकारी राशन जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 38 हजार बताई जा रही है । रविवार को इस मामले में तहसीलदार संजय नागवंशी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने मकान मालिक विजय कुमार के बयान दर्ज किए है। वहीं जब्त किए शासकीय गेहूं को तुलाई कर अधिकारियों ने वेयरहाउस प्रबंधक को अनाज सुपुर्द किया।
इस संबंध में संजय नागवंशी, तहसीलदार सिलवानी का कहना है कि शनिवार की शाम को व्हीएस मार्केट में बनी शटर में रखा ब्लैक का शासकीय गेंहू पाया गया है था।जिससे तत्काल सील किया गया। रविवार को खाद्य आपूर्ति अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने मकान मालिक विजय कुमार के बयान दर्ज किए है। वहीं जब्त किए शासकीय गेहूं को तुलाई कर अधिकारियों ने वेयरहाउस प्रबंधक को अनाज सुपुर्द किया। और टैग वाली समितियों से भी पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।



