क्राइम

प्रेमी के साथ पत्नि ने की थी पति की हत्या, 24 घण्टे में पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सागर । 1 अप्रैल 2024 को सूचनाकर्ता मौजी पिता धनीराम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी रानीपुरा थाना केन्ट की रिपोर्ट पर मर्ग क्रं 16/24 धारा 174 जा. फौ कायम कर मृतक छलबल यादव पिता स्व. धनीराम यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम रानीपुरा हाल ग्यागंज थाना केन्ट के शव की पंचनामा कार्यवाही कर जिला अस्पताल सागर से पोस्टमार्टम कराया गया। मर्ग जांच दौरान मृतक के परिवारजन भाई मौजी यादव चचेरा भाई भारत यादव, रिश्ते का भाई कन्हैयालाल यादव, पडोसी हर्मेश यादव, मृतक का गांव का समाज का व्यक्ति प्रेमनारायण यादव के कथन लेख किये गये एवं मृतक छलबल यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई। डॉ. अजय यादव ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने से दम घुटने के कारण मृत्यु होना लेख किया है, मर्ग सदर की जांच दौरान फरियादी साक्षियान के कथन से पाया गया कि मृतक छलबल यादव की पत्नी प्रेमबाई यादव एवं अर्जुन यादव के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था इस बात की जानकारी मृतक छलबल यादव को हो गई थी जो दोनो को मिलने में आपत्ति करता था शराब पीकर अक्सर पत्नि प्रेमबाई यादव के साथ मारपीट करता था। इसी कारण से प्रेमबाई ने अर्जुन यादव के साथ मिलकर अपने रास्ते से हटाने के लिये दिनाँक 31 मार्च एवं 1 अप्रैल 2024 की दरम्यानी रात को प्रेमबाई यादव एवं अर्जुन यादव ने मृतक छलबल यादव के गले में रस्सी डालकर खीचकर हत्या की गयी है। फरियादी, साक्षियान के कथन, पीएम रिपोर्ट से प्रेमबाई यादव निवासी ग्राम ग्यागंज एवं अर्जुन यादव निवासी ग्राम रानीपुरा के विरूद्ध अपराध धारा 302, 201, 34 भा.द.वि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के द्वारा आरोपी की शीघ्र पता तलाश कर गिरप्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक यश बिजौरिया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश पतारसी की गई, अंधे कत्ल का 24 घण्टे के अंदर आरोपियान की तलाश की जाकर घटना का खुलासा किया गया। आरोपी अर्जुन यादव पिता किशनलाल यादव उम्र 32 साल निवासी रानीपुरा थाना केंट एवं प्रेमबाई यादव पति स्वर्गीय छलबल यादव उम्र 40 साल निवासी ग्यागंज सागर को अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ की गई, जिनके द्वारा 31 मार्च एवं 1 अप्रैल 24 की दरम्यानी रात छलबल पिता धनीराम यादव निवासी ग्राम रानीपुरा हाल ग्यागंज थाना केंट जिला सागर की सोते समय रस्सी से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। जिन्हें दिनांक 4 अप्रैल 24 को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर केन्द्रीय जेल सागर में दाखिल किया गया।
टीम में निरीक्षक रावेन्द्र सिंह चौहान थाना प्रभारी केंट, उपनिरी संजय बामनिया, सउनि दीपचरण उइके, सउनि हरिहर सेंगर, प्रआर दिनेश, प्रआर मणिशंकर, प्रआर भवानीशंकर व्यास, प्रआर अजय सेन, प्रआर दीपक व्यास, प्रआर श्याम, आर लखन, आर. रोहित पाठक, आर. योगेश, आर. अमन, आर. अभिषेक, आर. श्रीकांत, आर. धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button