क्राइम

फांसी लगाकर दो युवाओं ने की आत्महत्या, फुटेरा कलां चौकी का मामला, पुलिस जुटी जांच में

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत पुलिस चौकी फुटेरा कलां गांव में अज्ञात कारणों के चलते 27 वर्षीय युवक मोहित पिता गोविंद प्रजापति ने सीलिंग फैन से फांसी कर आत्मा हत्या कर ली। सुबह जैसे ही परिजनों ने द्वारा कमरा खोला गया। तो देखा कि मोहित फांसी पर लटका हुआ है मां के चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी फुटेरा कलां पुलिस चौकी में दी। जानकारी मिलते है चौकी प्रभारी पीएस अहिरवाल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को बटियागढ़ सीएचसी भेजा गया।
वहीं दूसरी घटना फुटेरा चौकी अंतर्गत ग्राम बंधा से सामने आई है जहां हल्ले भाई पिता गलबल लोधी उम्र 20 वर्ष ने नीम के पेड़ से बीती रात फांसी लगाकार जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों के द्वारा बताया कि मृतक से परिवारिक जमीनी विवाद से बहस हुई। जिसके चलते उसने फंसी लगा ली।
घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मनीष मिश्रा चौकी प्रभारी पीएस अहिरवाल सहित मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button