मध्य प्रदेश

फिंगर लगवाकर समय से सैल्समैन नहीं करता राशन वितरण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत भटगवां के ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समैन अटल चौबे फिंगर तो लगवा लेते हैं लेकिन ये राशन वितरण समय पर नहीं करते हैं। सूत्रों के द्वारा बताया गया कि राशन भी इनके द्वारा साहूकारों को बेचा जाता हैं । राशन के फिंगर लगवाकर वितरण ना करना कही ना कहीं गमन करना सेल्समैन अटल चौबे संदेह के घेरे में है । वहीं ग्रामीणों के द्वारा पूछने पर यह कह दिया जाता है कि अभी तो फिंगर लगे हैं राशन बाद में वितरण किया जाएगा। गरीब लोगों का कहना है कि हमारा चूल्हा तो जब राशन मिलता है तभी जलता है लेकिन राशन न मिलने के कारण हमको भूखे जैसे हालात पैदा होते हैं । वही गरीब तबके के लिए सरकार के द्वारा अनेकों प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। लेकिन योजनाओं में जब तक भ्रष्टाचार का दीमक लगा हुआ है तब तक वह गरीब तबके तक आसानी से नहीं पहुंच पाती हैं कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की जड़ें उन योजनाओं को जड़ से समाप्त कर देती हैं। सेल्समैन अटल चौबे के द्वारा पूर्व में उचित मूल्य दुकान पचपेढ़ी में राशन की हेराफेरी कर चुका है लेकिन फिर भी ऐसे भृष्ट सैल्समैन अटल चौबे को भटगवां दुकान पर पदस्थ किया गया है । जब इनके कारनामे पचपेढ़ी में ऐसे रहे हैं तो भटगवां में भी इसी तरह के होंगे जो कि संदेह के घेरे मे हैं । अगर इसी तरह सेल्समैन के द्वारा मनमानी चलती रही तो इन चंद नौ हजार की नौकरी करने वाले अपनी जेब भरकर लखपति बन जायेंगे ।

Related Articles

Back to top button