हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के रजपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अनगोरी गांव के जंगल में हुई हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार रजपुरा थाना क्षेत्र के अनगोरी में 40 वर्षीय युवक मनोहर भील की जंगल में कुल्हाड़ी मारकर बुधवार शाम हत्या की गई. जिसका शव गुरुवार सुबह ग्रामीणों को मिला था. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी, हत्याकांड की सूचना पर रजपुरा थाना पुलिस, एसडीओपी हटा व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस द्वारा मर्ग कायमी के बाद शव को पीएम के लिए भेजकर हत्या के कारणों व अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की गई थी। जांच दौरान पुलिस द्वारा भीखलाल पिता देवलाल बारेला को पकड़ा था जिसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के अनुसार जंगल में कुछ साथी कच्ची शराब बना रहे थे. मृतक और वह भी वहां पहुंच गए और शराब पी.इसके बाद अन्य लोग चले गए और मृतक और वह शराब पीता रहा. इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और गुस्से में कुल्हाड़ी मार दी. जिससे मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया की एक आरोपी को पकड़ा है, जिसने शराब के नशे में हत्या करना स्वीकार किया है. मामले में आगे जांच जारी है. आरोपी को 24 घंटे में पकड़ने में पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह, एएसपी शिवकुमार सिंह के निर्देशन में तथा हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजीव पुरोहित, एएसआई हरिश्चंद दुबे, प्रधान आरक्षक उमाशंकर, आरक्षक राजेंद्र, सौरभ सहित अन्य की अहम भूमिका रही।



