एमपी टूरिज्म क्विज प्रतियोगितता में सांचेत के बच्चों ने जीता गोल्ड मेडल, सरकारी स्कूलों के छात्रों ने उत्साह पूर्वक लिया हिस्सा
रिपोर्टर : शिवलल यादव
रायसेन। मध्यप्रदेश टूरिज्म जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पाटनदेव रायसेन में आयोजित की गई । जिसमें जिले भर के शासकीय शासकीय संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांचेत की वरिष्ठ शिक्षिका मंजू रैकवार के मार्गदर्शन में विद्यार्थी कु स्मृति शर्मा, दीपाली लोधी, विवेक लोधी की टीम को विजेता होने पर गोल्ड मेडल प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।
इसी उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांचेत के प्राचार्य डीडी रजक, प्रभारी केएस राठौरिया , शिक्षक साथी दीपक चौबे, वीरेंद्र राठौरिया, उमेश कुमार साहू, सुनीता द्विवेदी, जनशिक्षक रघुवीर भदौरिया दीपक शाक्य राजेश जोशी श्रीमती शीला तिर्की, प्रमोद मालवीय, दिनेश विश्वकर्मा श्रीमती प्रियंका गौर, वीरेंद्र कुशवाहा, निलेश वर्मा, गोविंद सिंह, योगेश रैकवार आदि ने उपस्थित होकर बच्चों को हारमाला से स्वागत कर मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शाला परिवार एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए ।



