श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में लगाई आस्था की डुबकी, गंगा दशहरा पर जगह-जगह हुए धार्मिक आयोजन

उदयपुरा । उदयपुरा तहसील का बोरास नर्मदा घाट रविवार की सुबह हर हर गंगे हर हर नर्मदे की गूंज से गुंजायमान रहा। गंगा दशहरा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा जी में आस्था की डूबकी लगाई। डूबकी का दौर सुबह से दोपहर तक जारी रहा है। वहीं शाम को भी नर्मदा घाटों में मां नर्मदा जी के साथ मां गंगा जी की महाआरती की गई है। मान्यता है कि गंगा दशहरा को नर्मदा तीर्थ में स्नान-दान, अनुष्ठान करने पर गंगा तीर्थ का भी पुण्य मिलता है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन नर्मदा तीर्थ में डुबकी लगाने के लिए स्वयं मां गंगा आती है। गंगा दशहरा के दिन गंगा जी धरती पर प्रकट हुई थीं। गंगा दशहरा को गंगा स्नान, नर्मदा स्नान या सामान्य से जल में गंगा जल मिश्रित कर स्नान करना चाहिए। दस डुबकी लगाने का विशेष महत्व है। स्नान दान, दस प्रकार के फूल या फल अर्पित करना भी पुण्यकार होता है। भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से उदयपुरा पुलिस प्रशासन नर्मदा बोरास घाट पर रहा मौजूद।



