मध्य प्रदेश

बीच सड़क पर मटेरियल गिराकर कर रहें दबंगई, आवागमन रास्ता हुआ बाधित

स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहाल हो रहे हैं अधिक परेशान
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास

जबलपुर । जबलपुर जिले के श्री बालाजी पब्लिक स्कूल व स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल,बसहा जेडीए स्कीम नंबर 41 गढ़ा के पास अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में विगत 3-4 दिन पहले स्कूल के समीप अधिक मात्रा में मटेरियल डम्प करा दिया गया है । इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि गोटिया समाज के द्वारा अपनी निजी खाली पड़ी जमीन पर फिलिंग करने के लिए हाईवा व डंफरो से बीच रोड़ पर मटेरियल गिराया गया हैं । इस जगह पर दोनों स्कूल में आने वाले सभी छात्र-छात्राएं दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं । एवं स्कूल बसें स्कूल तक नहीं पहुंच पा रही है । इस के चलते बच्चों को पैदल स्कूल आना जाना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन के द्वारा भूमि स्वामी गोटिया से कई बार बीच रोड पर पड़े मटेरियल को रोड से अलग करने के लिए बोला गया । जिससे स्कूल के बच्चों को आने जाने में परेशानी न हो लेकिन इसके द्वारा आज दिनांक उक्त मटेरियल को रोड़ से अलग नहीं किया गया। साथ ही समाज के स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार पाया गया है कि यह व्यक्ति अड़ियल व विवादित प्रवृत्ति का है एवं किसी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर बाहर आया है। स्कूल प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही की जाए। और छात्र छात्राओं एवं आसपास के निवासियों को रोड के आवागमन में परेशानी न हो सके । तत्कालीन आवागमन रास्ता को सुचारु रूप से चालू किया जाये ।

Related Articles

Back to top button