भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी बनाए गए
रिपोर्टर : अमित सोनी
रायसेन । मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल विकास प्राधिकरण के पदों पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर अपर सचिव द्वारा भोपाल विकास प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई है जिसमें कृष्णमोहन सोनी मुन्ना जी को भोपाल विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा-40 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन एतद्द्वारा निम्नानुसार व्यक्तियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भोपाल विकास प्राधिकरण, भोपाल नियुक्त किया है।
इसी बीच कृष्णमोहन सोनी को राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच के संस्थापक संचालक राजकुमार सोनी, संरक्षक गणेश सोनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी इंदौर, राष्ट्रीय सह प्रभारी बालमुकंद मुन्ना सोनी,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा राजेंद्र सोनी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमित सोनी सहित राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच के अनेकों पदाधिकारी सदस्यों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



