मध्य प्रदेश
नदी पार करते समय बहा युवक, रेस्क्यू टीम ने शव किया बरामद
रायसेन । रायसेन में लगातार और अच्छी बारिश होने से नदी नाले उफान पर है, सोमवार को शहर के बाद 18 निवासी रेहान पिता इमरान अली उम्र 16 साल अपने खेत पर जा रहा था इसी दौरान बीच में पड़ने वाली रिछान नदी को पार करते समय युवक बह गया। लोगों की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया युवक का शव शाम करीब 6 बजे भोपाल रोड स्थित दरगाह के पुल के पास बरामद किया गया। थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक कासिब अली, आरक्षक दुर्गेश राजपूत, सहित होमगार्ड की जवानों द्वारा युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।



