क्राइम

पहले उन्होंने बनाई रील… फिर पुलिस ने बना दी रेल….अब लगा रहे झंडू बाम 😊जानिए पूरी खबर


कल कहां हुआ था नकली अपहरण .
रील बनाने दोस्तों ने किया अपहरण

रिपोर्टर शिवकुमार साहू
बरेली । रविवार की शाम 5 बजे बरेली बस स्टैंड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 5 से 6 युवकों ने रील बनाने के चक्कर में अपने ही एक साथी को बीच बस स्टैंड पर खींचकर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में डालकर अपहरण करने जैसा प्रयास किया और उसे गाड़ी में डालकर ले गए। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने जब घटना को देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कपिल गुप्ता को जानकारी मिलते ही पूरी पुलिस टीम अलर्ट मोड में आ गई एवं 20 मिनट के अंदर कार्रवाई करते हुए बरेली पुलिस ने सनसनी फैलाने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर कान पकड़वा कर उठक बैठक लगवाई। बाद में पुलिस ने सभी के परिजनों को बुलाकर समझाईश भी दी।
बरेली थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ युवकों ने एक युवक का अपहरण बस स्टैंड पर कर लिया है। तत्काल कार्रवाई कर सभी युवकों को धर दबोचा। पता चला कि इंस्टाग्राम पर रील बनाने नाटक कर रहे थे। चूंकि सभी कम उम्र के युवक हैं। उनके अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी गई है। अभी इन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button