मध्य प्रदेश

भनपुराकला में आयोजित हुई मां जगत जननी की महाआरती

विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । समीपस्थ ग्राम भनपुरा कला में नवरात्र की पावन अवसर पर मां आसमानी मढिया प्रांगण में विराजित मां जगत जननी की प्रतिमा की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया । जिसमे बहुत दूर दराज से लोग मातारानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे और भजन कीर्तन के पश्चात जनपद सदस्य अनिल कुमार रजक ने प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया माता रानी से गांव तथा क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की । इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के राजू यादव, भान सिंह, मोंटू बर्मन, जीतू ठाकुर, गुड्डू कोल, भाइयों कोल, सुरेंद्र यादव, सुक्कू बर्मन, नत्थू ठाकुर, मिजाजी यादव, सुनील यादव, अजय यादव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button