मध्य प्रदेश
दिलीप सेन अध्यक्ष बने

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन (अपाक्स) के जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने बताया की संगठन को विस्तार करते हुए, प्रांताध्यक्ष इंजीनियर भुवनेश पटेल के निर्देश पर एवं राजेन्द्र कनौजिया संरक्षक जिला जबलपुर की अनुशंसा पर दिलीप सेन को नगर निगम जबलपुर का विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रदीप पटेल, संरक्षक राजेन्द्र कनौजिया, सुखराम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव, कौशल विकास कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामप्रसाद खनाल, एआईजीआईटीआईईसी के प्रदेश प्रमुख योगेश ठाकरे व नगर निगम के अजय केवट, सरवन, प्रकाश पटेल, मुन्ना गुप्ता आदि उपस्थित थे।



