मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी में गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी । बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया जिसमें अतिथि रूप में संयोजक मंडल के सदस्य दिलीप गुप्ता, अजित सोनी, नीरज जैन, डॉ. लक्ष्मीनारायण लोधी, नरेश श्रीवास्तव, सोम जैन ने माँ वीणापाणि के छाया चित्र के समक्ष फूलमाल्यार्पन कर तिलक दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य परिवार ने अतिथियों को फूलमाल्यार्पन कर तिलक कर श्री फल वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। और अतिथियों ने गुरुपूर्णिमा पर्व पर प्रकाश डाला गया। वेदव्यास जी के जीवन परिचय एवम गुरु शिष्य के जीवन पर प्रकाश डाला। आचार्य परिवार ने हवन कर पौधा रोपण किया। भैया बहिनो के द्वारा विद्यालय परिवार का सम्मान किया गया। एवं संस्था के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Back to top button