मध्य प्रदेश

भाजपा विधानसभा प्रभारी को श्रीफल देकर किया गया भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दीनदयाल नगर मंडल के फुटेरा वार्ड नंबर 4 वार्ड क्रमांक 29 में भाजपा विधानसभा प्रभारी शतानंद गौतम का पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पार्षद ठाकुर नरेंद्र सिंह चंदेल एवं वार्ड वासियों द्वारा भाजपा विधानसभा प्रभारी का श्रीफल देकर स्वागत किया गया साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष महेश पटेल का भी श्रीफल देकर स्वागत किया गया। भाजपा विधानसभा प्रभारी शतानंद गौतम ने सभी को भाजपा की रीति – नीति से अवगत कराया साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी रीति नीति के अनुसार प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी साथ ही पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह चंदेल पार्षद द्वारा सभी को संबोधित करते हुए बताया गया कि राज्य शासन और केंद्र शासन की जन हितैषी योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दी साथ ही चंदेल ने कहा कि आने वाले विधानसभा में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी कार्यक्रम में मनीष शर्मा पार्षद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सेन, दीनदयाल नगर मंडल महामंत्री पवन सिंह चंदेल वार्डवासी अमित सोनी, गुड्डू पटेल, लच्छू नामदेव, विक्रम सिंह राजपूत, मनोज पटेल की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button