विधवा को घर के बजाय मिली पुलिस की गाली, आरक्षक ने दी धमकी “ऐसी तैसी कर डालूंगा साले”
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अपना घर पाने भटक रही विधवा को अपने ही घर जाने को तो नहीं मिला । लेकिन पुलिस की धमकी और गालियाँ जरूर मिल गयीं । दशरमन निवासी कुसुम राय ने बताया कि उनके मकान में सिंगरी बसोर नामक व्यक्ति अवैध रूप से सुअर पालन कर रहा है।जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन, पुलिस चौकी सिलौंड़ी और ढीमरखेड़ा थाना में भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई ।
आज जब वे अपने घर पहुँची तो सिंगरी बसोर उसकी पत्नी और उसका परिवार विवाद करने लगा।
घबराई कुसुम और उसकी बेटी ने 100 डायल पर अपनी पीड़ा बताई ।
*घंटों तक नहीं पहुंची 100 डायल*
कुसुम ने बताया कि विषम परिस्थिति में उसने 100 नम्बर पर फ़ोन किया, उन्होंने 10 मिनिट में आने बोला लेकिन 3 घंटे तक डायल 100 नहीं आई ।
*थाना प्रभारी ने भेजी पुलिस*
कहीं से मदद न मिलती देख कुसुम बाई ने थाना प्रभारी को फोन किया। थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा ने पुलिस बल भेजने का आश्वासन दिया ।
*लंबे इंतेज़ार के बाद आई पुलिस*
पुलिस से मदद मांगने के बाद घंटों इंतजार करते रहे तब कहीं जाकर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे ।
*आरक्षक ने उल्टा मकान मालिक को ही धमकाया*
हताश कुसुम बाई और उसके बेटे, बेटी को पुलिस के आने से काफी उम्मीद जागी लेकिन पुलिस ने उल्टा उस विधवा मकान मालिक को ही धमकी दी और वहां से चले जाने की बात कही ।
पुलिस ने कब्जाधारी को कहा आप घर जाओ
आरक्षक ने तेवर दिखाते हुए पीड़ित महिला को फटकारा और कब्जाधारी को कहा कि आप जाओ और घर में रहो ।
*ऐसी तैसी कर दूँगा साले*
पुलिस द्वारा मदद ना मिलने पर कुसुमबाई के बेटे ने कहा की आप कब कार्रवाई करेंगे,जब कोई घटना हो जाएगी ?
तो सिलौंडी चौकी में पदस्थ आरक्षक अजय ठाकुर आक्रोश में आ गया और पीड़ित महिला के बेटे को आपत्तिजनक शब्द कहे । आरक्षक ने कहा “तेरी ऐसी तैसी कर दूँगा साले”
*रिकॉर्डिंग डिलीट की*
कुसुम बाई का बेटा जो कि अपने परिवार की स्थिति को भांपते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था जिसमें आरक्षक अजय ठाकुर के आपत्तिजनक शब्द उसमें रिकॉर्ड हो गए थे, उस वीडियो को आरक्षक अजय ठाकुर ने मोबाइल छुड़ाकर डिलीट कर दिया ।
*तुम्हारा घर है तो कोर्ट से आदेश कराओ*
आरक्षक ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि यदि तुम्हारा घर है तो कोर्ट से आदेश करा कर लाओ तब तक यह (कब्जेदार) यहीं रहेगा ।
*साहब मेरी शादी हुई है इस घर से*
कुसुम बाई की बेटी संगीता ने रुंधे गले से कहा कि साहब यह मेरा घर है और मेरी शादी यहीं से हुई है मुझे इस घर में जाने दीजिए लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी, और दुत्कार दिया ।
*… तो यहीं आत्महत्या कर लूँगी*
कहीं से कोई राहत न मिलने पर महिला ने भीड़ के सामने आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी ।
*ये शिव का कैसा राज*
पीड़ित महिला ने कहा कि ये शिव का कैसा राज है जहाँ पर उसकी लाडली बहना पर कथित तौर पर अत्याचार होता है ।
*अब अवैध कब्जेदार के हौसले बुलंद*
पुलिस के रुख, प्रशासन के रवैये और आरक्षक के प्रश्रय मिलने से उस अवैध कब्जेदार के हौसले बुलंद हैं ।
*संभ्रांत जनों में चिंता*
दिनदहाड़े पूरी तरह अवैध गतिविधियों और उस पर पुलिस से मिलने वाले संरक्षण पर संभ्रांत जनों ने चिंता व्यक्त की है साथ ही आशंकित भी हैं कि इस तरह की घटनाओं में अब लगातार वृद्धि होगी ।



