मध्य प्रदेश
भारी वर्षा के कारण पटना का पुराना कुआं धराशायी, गौशाला की विद्युत मोटर दबी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण समीपस्थ ग्राम पटना स्थित पुराना कुआं अचानक धराशायी हो गया गनीमत रही किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है हालांकि कुए में डली गौशाला की मोटर जमींदोज हो गई हमारे प्रतिनिधि को प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम पटना में मिडिल स्कूल एवं पुराने तालाब के पास पत्थरों से बना पुराना कुआ तेज बारिश के कारण गुरुवार को अचानक भरभरा कर धराशायी हो गया बताया जाता है कि कुएं से पास में बनी गौशाला के लिए गायों को पीने के पानी की व्यवस्था संचालित हो रही थी कुआं धराशाई होने से गौशाला की विद्युत मोटर जमींदोज हो गई जिससे गायों को पीने के पानी की समस्या सामने आ गई है कलेक्टर महोदय एवं संबंधित अधिकारी इस ओर शीघ्र ध्यान दें।



